Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 05 सितंबर 2025/कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता के साथ शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल का मौका निरीक्षण किया।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सतना शहर के समीप ट्रांसपोर्ट नगर के कृत्रिम तालाब में नगर निगम द्वारा बनाये गये विसर्जन कृत्रिम कुण्ड का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में बनाये गये कृत्रिम कुण्ड अत्यंत सुविधाजनक और सुरक्षित होने से प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अत्यंत उपयुक्त है। अधिक से अधिक शहरवासी गणेश विसर्जन की प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर कृत्रिम कुण्ड का उपयोग करे।

इसके उपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ सतना नदी में जिगनहट, देवरा, माधवगढ टमस नदी, और उचवा टोला सतना नदी के विसर्जन स्थलों का भी निरीक्षण किया।

विसर्जन स्थल पर प्रकाश, पानी, सुरक्षा और साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, एसडीएम सिटी श्री राहुल सिलाडिया, सीएसपी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button