Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*नागरिकों से होली एवं रामनवमी का त्यौहार शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है*

जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

होली एवं रामनवमी का त्यौहार शांति एवं सद्भाव से
मनाया जाएगा

‘‘मेरी होली-मेरे घर मनाने की अपील’’

अनूपपुर / जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से होली एवं रामनवमी का त्यौहार शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

प्रशासन ने यह अपील 29 मार्च 2021 को होली पर्व एवं 21 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर अनूपपुर नगर में सफाई, प्रकाश, जल एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जिला शांति समिति की बैठक में की। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिन्द कुमार नागदेवे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति सदस्य समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बैठक में सभी सदस्यों ने नगर में होली के अवसर पर ट्राफिक व्यवस्था, पानी की समुचित पूर्ति, प्रकाश एवं साफ-सफाई व्यवस्था आदि बनाए जाने पर जोर दिया।

नगर के विभिन्न भागों की अंदरूनी गलियों में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था करने के लिए विशेष रूप से सदस्यों ने आग्रह किया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ‘‘मेरी होली मेरा घर’’ तथा अन्य त्यौहार परिवार के स्तर पर ही मनाने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों से मास्क लगाने का आग्रह भी किया गया है।

बैठक में सदस्यों ने होली को सुरुचिपूर्ण ढंग से मनाने की जन – जन से अपील करते हुए कहा है कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाए रखने के लिए हरे – भरे वृक्षों को ना काटा जाए और ना ही जबरिया काष्ठ को आग के सुपुर्द कर सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया जावे। इसी तरह किसी से जबरिया चन्दा न उगाया जाए। ट्रकों और वाहनों को रोककर भी चन्दे की वसूली ना की जाए।

होलिका दहन के समय इस ओर विशेष सतर्कता बरती जाए कि होलिका दहन बिजली एवं टेलीफोन के तारों और खम्भों के नीचे न हो और ना ही डामर की सड़क पर हो।
सदस्यों ने अपील की है कि किसी पर जबरदस्ती या किसी के मना करने पर रंग आदि ना डाला जाए।

इस पर्व पर आपस में ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सदस्यों ने होली पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव तथा शालीनता पूर्वक मनाने की अपील करते हुए नागरिकों को होली पर्व एवं रामनवमीं की शुभकामनाएं दी है।

बैठक में कलेक्टर ने साफ – सफाई खासकर मुख्य चौराहों की साफ – सफाई एवं जलपूर्ति व्यवस्था के नगरपालिका को निर्देश दिए।

 

उन्होंने पर्व पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पर्व पर नहाने के प्रमुख जल स्थलों पर होमगार्ड एवं नगरपालिका के कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button