हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली तिरंगा रैली
सतना जिला मध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली तिरंगा रैली
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना 10 अगस्त 2025/राज्य शासन द्वारा “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता-स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में रविवार को हर घर तिरंगा अभियान विकासखण्ड उचेहरा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलगढी एवं नयागांव में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।
विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूक करने के लिए तथा इस संग्राम में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरों को याद करने के लिए एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए नारों, कार्यों के प्रति जानकारी बढ़ाने के लिए रैली का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगवां एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतवारा तथा शासकीय हाईस्कूल कोरवारा में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका सहित शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।
कलेक्टर के निर्देशन में मंगलवार 12 अगस्त को प्रातः 10 बजे सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी पुलिस परेड ग्राउण्ड से तिरंगा सायकल रैली निकालेंगे जो कलेक्ट्रेट परिसर सतना में समाप्त होगी।