*कलेक्टर ने अधिकारियों केा दिए आवश्यक निर्देश 10 मई शुरू हो रहे जनसेवा अभियान*
जिला दतिया मध्य प्रदेश

*कलेक्टर ने अधिकारियों केा दिए आवश्यक निर्देश 10 मई शुरू हो रहे जनसेवा अभियान*
(पढ़िए जिला ब्यूरो चीफ राम गोपाल साहू की रिपोर्ट)
कलेक्टर ने अधिकारियों केा दिए आवश्यक निर्देश 10 मई शुरू हो रहे जनसेवा अभियान
द्वितीय चरण समीक्षा की
कलेक्टर ने अधिकारियों केा दिए आवश्यक निर्देश
येाजनाओं के लाभ से पात्र हितग्राही वंचित न रहे
राज्य शासन की मंशानुरूप 10 मई 2023 से शुरू हो रहे जनसेवा अभियान 2.0 के तहत जिले में की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की कलेक्टर श्री संजय कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने अभियान से सीधे जुड़े 15 से अधिक विभागों के अधिकारियों को राज्य शासन की मंशानुरूप जिले में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

शनिवार को आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री ऋषि कुमार सिंघई, अनुविभागीय अधिकारी भाण्डेर मोहम्मद इकवाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनंजय मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि जनसेवा अभियान द्वितीय चरण राज्य सरकार का प्राथकिम वाला अभियान है। इस अभियान के माध्यम से 10 मई से लेकर 25 मई 2023 तक 15 विभागों के लगभग 67 योजनाओं को का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों केा पहंुचाना है जिसकी सभी विभाग तैयारियां पूर्ण कर ले। उन्होंने विभागवार शासन की येाजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान के दौरान केाई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने योजनाओं को लाभ देने हेतु शिविरों को आयेाजन करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग से संबधित राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ खसरा-खतौनी से संबधित आवेदनों को निराकरण तत्परता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण-पत्र हेतु केम्प आयोजित कर पटवारियों के माध्यम से जाति प्रमाण- पत्र बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें, इसके लिए संबधित छात्र के परिजनों के किसी सदस्य का जाति प्रमाण-पत्र की प्रति भी प्राप्त कर लें। जिससे छात्र-छात्राओं केा जाति प्रमाण-पत्र हेतु भटकना न पड़े
कलेक्टर श्री कुमार ने अधिकारियों केा निर्देश देते हुए कहा कि जनसेवा अभियान की नागरिकों को अधिक से अधिक जानकारी दी जावे। इसके लिए प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों के साथ-साथ अभियान की जानकारी दीवार लेखन के माध्यम से की जाए। अभियान के दौरान युवाओं के के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए युवा सम्मेलनों का भी आयेाजन करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें की जो भी कार्य समय सीमा में पूर्ण हो।
#मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान




