Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुआ पुलिस प्रशासन, यात्री बसों में जागरूकता अभियान चलाकर दिए गए सख्त निर्देश

कटनी जिला मध्य प्रदेश

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुआ पुलिस प्रशासन, यात्री बसों में जागरूकता अभियान चलाकर दिए गए सख्त निर्देश

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्री बसों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित अधिकारों एवं प्रावधानों की जानकारी देना, साथ ही बस संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराना रहा।

इस अभियान के अंतर्गत बस अड्डों, सार्वजनिक स्थलों एवं यात्री बसों में जागरूकता से संबंधित पोस्टर चस्पा किए गए जिनमें महिलाओं की सुरक्षा के अधिकार, हेल्पलाइन नंबर और अन्य कानूनी जानकारी को प्रमुखता से दर्शाया गया।

पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ द्वारा स्वयं महिलाओं से संवाद कर उन्हें बताया गया कि किसी भी असुविधा या खतरे की स्थिति में वे किस प्रकार से तत्काल मदद प्राप्त कर सकती हैं।

अभियान के दौरान बस संचालकों, चालकों एवं परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए

प्रत्येक यात्री बस में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें अनिवार्य रूप से चिन्हांकित की जाएं।

ड्राइवर एवं कंडक्टर को निर्धारित वर्दी पहनना अनिवार्य किया गया है।

सभी बसों में पैनिक बटन, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, तथा सीसीटीवी कैमरे जैसी सुरक्षा सुविधाएं अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएं।

बस में सफर कर रही महिलाओं की गोपनीयता, सम्मान एवं सुविधा का ध्यान रखा जाए।

जिला पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, यह हमारा प्रयास है कि महिलाएं बिना किसी डर के, आत्मविश्वास के साथ सफर कर सकें।

यह जागरूकता अभियान समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक सोच और संवेदनशील वातावरण के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button