करुणा वर्ष के रूप में मना परम पावन दलाई लामा का 90 वां जन्मदिवस, कटनी में हुआ हवन, दीर्घायु और तिब्बत मुक्ति की कामना
कटनी जिला मध्य प्रदेश

करुणा वर्ष के रूप में मना परम पावन दलाई लामा का 90 वां जन्मदिवस, कटनी में हुआ हवन, दीर्घायु और तिब्बत मुक्ति की कामना
(पढ़िए जिला कटनी ब्यूरो की ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी में शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, विश्वविख्यात तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु तथा भारत में तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रणेता **परम पावन दलाई लामा** का **90वां जन्मदिवस** 6 जुलाई को पूरे देश और विश्वभर में **करुणा वर्ष** के रूप में उत्साह और श्रद्धा से मनाया गया।
इस अवसर पर **भारत तिब्बत सहयोग मंच**, जो कि तिब्बत की आजादी और कैलाश मानसरोवर को चीन के कब्जे से मुक्त कराने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रवर्तित एक संगठन है, के आव्हान पर **कटनी जिले में विशेष हवन कार्यक्रम** आयोजित किया गया। संगठन के मार्गदर्शक **माननीय इंद्रेश कुमार** और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री **माननीय पंकज जी**, केंद्रीय टोली के सदस्य एवं नवनियुक्त पालक **श्रीमान रूपेश जी** की प्रेरणा से यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
महाकौशल प्रांत के **मध्य क्षेत्र संयोजक श्री संजय शर्मा** की योजनाबद्ध दिशा में कटनी जिले में इस आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
हवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
**जिला अध्यक्ष** श्री रामदयाल गुप्ता,
**कार्यकारी अध्यक्ष** पर्वत सिंह परिहार,
**जिला महामंत्री** राजा हाके,
**व्यवस्था प्रमुख** विनय कंदेले,
**युवा विभाग जिला अध्यक्ष** नरेंद्र सिंह,
**महिला विभाग प्रांत संयोजक** श्रीमती किरण पोद्दार,
**महिला विभाग जिला अध्यक्ष** श्रीमती मंजुला अग्रवाल,
**महामंत्री** श्रीमती पुरवार,
**प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ जिला संयोजक** श्री खंपरिया,
**सह जिला संयोजक** श्री सक्सेना,
**नगर अध्यक्ष** श्री कुलभूषण पुरवार,
डॉ. पी. के. मिश्रा, श्री मोहनलाल सोनी,
रुद्राभिषेक अभियान प्रभारी **पं. दिलीप मिश्रा**,
रुद्राष्टक पाठ प्रभारी **योगाचार्य संतोष सिंह**,
हिंद रक्षक दल जिला संयोजक **बच्चू निषाद**,
प्रदीप गौतम, दीपक तिवारी, प्रमोद सोनी, दिनेश रजक,
उद्योगपति **राजेश पोद्दार** और अन्य कई विशिष्टजन।
हवन कार्यक्रम **स्थानीय भार्गव लॉन** में यज्ञाचार्य श्री खंपरिया जी के आचार्यत्व में घनघोर वर्षा के बीच विधिवत सम्पन्न हुआ। दलाई लामा की दीर्घायु और तिब्बत की आजादी के लिए विशेष मंत्रोच्चार के साथ आहुतियाँ दी गईं।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष **श्री कुलभूषण पुरवार** को भी उनके जन्मदिवस पर सभी की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।
**सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि**
दलाई लामा जी का संघर्ष सफल हो, तिब्बत चीन के कब्जे से आजाद हो और कैलाश मानसरोवर धाम पुनः स्वतंत्र रूप में दर्शनार्थियों के लिए उपलब्ध हो।”
यह आयोजन न केवल दलाई लामा जी के सम्मान में था, बल्कि तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन को जनसमर्थन देने का एक सशक्त संदेश भी था।