Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

थाना स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही लावारिस मर्सिडीज से 324 लीटर अवैध शराब बरामद, 51 लाख की जब्ती

कटनी जिला मध्य प्रदेश

थाना स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही लावारिस मर्सिडीज से 324 लीटर अवैध शराब बरामद, 51 लाख की जब्ती

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 16 जून 2025 की सुबह मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छपरा बायपास के पास एक संदिग्ध लावारिस कार खड़ी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक सफेद रंग की मर्सिडीज कार खड़ी मिली, जिसकी आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 36 पेटी देशी प्लेन शराब पाई गई, प्रत्येक पेटी में 50 पाव (कुल 1800 पाव, 324 लीटर) शराब मौजूद थी।

शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,26,000 रुपये है, जबकि कार की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

इस तरह कुल जब्ती की राशि लगभग ₹51,26,000 रही। पुलिस ने मौके पर मौजूद साक्षियों के समक्ष मर्सिडीज कार (चेसिस नंबर WDD2040416L035704) तथा शराब को जप्त कर थाना स्लीमनाबाद में अपराध क्रमांक दर्ज करते हुए धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है।

इस कार्रवाई में शामिल रहे पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ:

* निरीक्षक अखलेश दाहिया
* सहायक उपनिरीक्षक सतीश जाटव
* प्रधान आरक्षक शेख यूसुफ, विजय सिंह
* आरक्षक बृजेश सिंह, रोहित पाठक, सोने सिंह

स्लीमनाबाद पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्यवाही से शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फिरा है तथा क्षेत्र में पुलिस की सजगता एक बार फिर साबित हुई है।

Related Articles

Back to top button