Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

हटा में हेलीकॉप्टर से पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व विधायक उमा देवी खटीक के विशाल जनसभा को किया संबोधित

दमोह जिला मध्य प्रदेश

हटा में हेलीकॉप्टर से पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व विधायक उमा देवी खटीक के विशाल जनसभा को किया संबोधित

(पढिए जिला दमोह ब्यूरो चीफ गजेन्द्र साहू की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला दमोह तहसील हटा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से आज दमोह जिले की हटा पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्व विधायक उमा देवी खटीक के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया गौरीशंकर प्रांगण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने अंदाज में कांग्रेस तथा कांग्रेस की नेताओं को आडे हाथे लेते हुए कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार कार्यकाल की याद दिलाते हुए खामियां गिनाई और कमलनाथ दिग्विजय को जय वीरी की जोड़ी बताया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले कॉग्रेस ने सरकार में आते पाप करना चालू कर दिया था कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ छल पाप किया है जैसे जनता को मिलने बाले अंतिम संस्कार के कफन की 5000 भी खा गए,सारी योजनाएं तुमने बंद कर दी, मेरे बच्चों को मैं लैपटॉप देता था आपने मेरे बच्चों की लैपटॉप देना बंद कर दिया यह पाप था कमलनाथ जी अपने बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा बंद करवा दी मेरे बुजुर्गों ने क्या बिगाड़ा था

तुम्हारा । रेल से हम तीर्थ पर ले जाते थे कमलनाथ जी ने बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा छीन ली लेकिन तीर्थ यात्रा हमने फिर चालू कर दी और बहनों और भाइयों अब केवल रेल से नहीं हवाई जहाज से भी तीर्थ ले जा रहा हूं सारी योजनाओं पर तुमने ताला लगा दिया तुमने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान नहीं आने दिए

गरीबों के सर से छत छीन लेने का पाप किया तुमने यह तुम्हारा पाप था और तुम्हारे पाप के बोझ से तुम्हारी सरकार गिरी है और तुम्हारे पाप की वजह से वापस नहीं आने वाली है और आप बताओ जितना विकास भारतीय जनता पार्टी ने किया उतना कभी कांग्रेस ने किया था क्या।

इतनी सड़के कभी बनाई थी क्या नहीं क्या किया तुमने बताओ तो मध्य प्रदेश को तबाह बर्बाद करने वालों यह जय वीरू की जोड़ी यह केवल जय वीरू नहीं है यह केवल बंटाधार और ऐसा सत्यानाश किया मध्य प्रदेश का इसकी जोड़ी है इनको कौन वोट दे हम परिवार की तरह सरकार चला रहे हैं और मैं आपसे एक बात और कहना चाहता हूं मेरी बहनों आगे हमारा उद्देश्य है हर बहन की आमदनी कम से कम 10000 होना चाहिए और में करूँगा

हर बहन को लखपति बनाऊँगा और मध्यपदेश के बच्चों के लिए अब हम सीएम राइस स्कूल अभी हटा विधानसभा में दो बना रहे हैं 10 और बनवाऊंगा हर 25 गांव के बीच में एक स्कूल 40 करोड़ से ज्यादा की लागत की होगी और उसमें लैब लाइब्रेरी प्लेग्राउंड सब बनवाऊंगा अमीरों के बच्चे जिन स्कूलों में पढ़ते हैं उससे अच्छे स्कूल धन्नू पन्नू लल्ला मुन्ना के बेटा बेटियों के लिए बना कर देंगे ताकि गरीबों के बेटा बेटी भी पढ़ सके और मेरे बच्चों अब फिकर मत करना ।

बता दे इस आमसभा में भाजपा के प्रत्यासी के साथ कई वरिष्ठ नेताओं के एवं सिकडो कार्यकर्ताओ को मौजूदगी रही महिलाओं की भाजपा झंडे के रंग की साड़ियां पहने महिलाओ की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी ।

Related Articles

Back to top button