Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला जबलपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का आज रात होगा आगमन

जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला जबलपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का आज रात होगा आगमन

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का आज मंगलवार 3 जून की रात 11.30 बजे नर्मदापुरम जिले के ग्राम आमादेह से कार द्वारा जबलपुर आगमन होगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल बुधवार 4 जून की दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा उमरिया जिले के पाली प्रस्थान करेंगे।

मंत्री श्री पटेल पाली में मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ पैसा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के जागरूकता सम्मेलन में शामिल होंगे

तथा उमरिया जिले के ही मनगवां में महिला स्व-सहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन एवं विकास कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ ही मनगवां से हेलीकॉप्टर द्वारा रीवा जायेंगे और रीवा से शाम 6.10 बजे वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button