Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जमथान पंचायत में हैंडपंप की मरम्मत अधूरी, गर्मीयों में पानी के लिए परेशान ग्रामीण

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

जमथान पंचायत में हैंडपंप की मरम्मत अधूरी, गर्मीयों में पानी के लिए परेशान ग्रामीण

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की सच्ची खबरें)

छत्तीसगढ़ राज्य भरतपुर (MCB) –
विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमथान में 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्मित हैंडपंप की स्थिति इन दिनों जर्जर है।

हैंडपंप में जुड़ी पानी की टंकी और सप्लाई पंप काफी समय से खराब हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि फरवरी माह में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर पंचायत द्वारा राशि खर्च की गई थी, लेकिन आज तक कोई भी वास्तविक सुधार कार्य नहीं हुआ।

पानी की टंकी एवं पंप आज भी खराब स्थिति में हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार पंचायत को इसकी सूचना दी

लेकिन केवल कागजी कार्रवाई कर पैसे निकाल लिए गए और व्यावहारिक स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ।

ग्रामवासियों ने गर्मी के मौसम में पेयजल की गंभीर किल्लत का हवाला देते हुए प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि मजदूर, किसान और गरीब वर्ग के लोग पानी के लिए रोजाना संघर्ष कर रहे हैं।

यदि समय रहते हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और भी विकट हो सकती है।

ग्रामीणों की मांग है कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंचे और मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर उन्हें पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Back to top button