Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर ने आज मंगलवार की जनसुनवाई में सुनी 133 आवेदकों की समस्याएं

सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने आज मंगलवार की जनसुनवाई में सुनी 133 आवेदकों की समस्याएं

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

समय पर समाधान के दिए निर्देश, विभिन्न योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई का भरोसा

मध्य प्रदेश जिला सतना, 20 मई 2025:
जिले में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मंगलवार को विभिन्न विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए 133 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सीमांकन, अनुकंपा नियुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना दाखिल-खारिज, अवैध कब्जा हटाने, विद्युत आपूर्ति, खाद्यान्न पात्रता पर्ची रोजगार चिकित्सा सहायता, भरण-पोषण तथा संबल योजना के लाभ से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे एसडीएम एलआर जांगडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनदेखा न किया जाए और समय-सीमा में जवाबदेही के साथ उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। जनसुनवाई इसी उद्देश्य की पूर्ति का माध्यम है।

जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर ने विभागों को नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button