Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता टोकनी में शिकायतें लेकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय

कटनी जिला मध्य प्रदेश

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता टोकनी में शिकायतें लेकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत कल गुरुवार को एस डी एम कार्यालय के सामने अजीबो गरीब मंजर देखने में आया जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता टोकनी में शिकायतें लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जिनका कहना था की शिकायतें इतनी अधिक हो गई है

टोकनी में लेकर आना पड़ा। मामला कुठला के खसरा नंबर 199 की भूमि में नाजायज कब्जे को हटाने को लेकर था

शिकायत कर्ताओं का कहना है कि उक्त शासकीय भूमि गांव का एक आम रास्ता है जहां से लोग अपने खेत, खलिहान, शवदाह, धार्मिक इत्यादि कार्यों के लिए आते जाते रहे हैं,अवैध कब्जे से किसान अपने खेत नहीं जा पा रहे हैं फसल सूख रही हैं, खड़ी फसल में आग लगने का खतरा मंडरा रहा है

जिसकी शिकायत ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर महोदय को जनसुनवाई में दी जा चुकी है लेकिन उसमें कोई कार्यवाही नहीं हुई

अतः अब कार्रवाई न होने की स्थिति में कचहरी चौक में 21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर भूमि को खाली करने हेतु शासन को चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button