जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने अतिरिक्त मशीनों के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने अतिरिक्त मशीनों के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण
(पढिए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 5 नवंबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 में सतना और मैहर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में से रैगांव और नागौद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में एक-एक वैलेट यूनिट और अन्य पांच विधानसभा क्षेत्र में दो-दो वैलेट यूनिट ईवीएम के साथ उपयोग की जायेगी।

सतना कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस में अतिरिक्त रूप से लगाये जा रहे वैलेट यूनिट और वीवीपैट मशीनों की एफएलसी कार्य रविवार से शुरू किया गया।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार ने ईवीएम वेयर हाउस पहुंचकर वैलेट यूनिट और वीवीपैट मशीनों के एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर कार्यपालन यंत्री अश्विनी जायसवाल, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेन्द्र सिंह, भी उपस्थित थे।




