जिला में जल संरक्षण का संदेश देने के लिए निकाली गई जल कलश यात्रा
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला में जल संरक्षण का संदेश देने के लिए निकाली गई जल कलश यात्रा
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर के अंतर्गत विधायक श्री संतोष बरकड़े की अध्यक्षता में आज जल गंगा संवर्द्धन अभियान के अंतर्गत जनपद कुंडेश्वर में खंड स्तरीय कार्यक्रम गरिमामय रूप से मनाया गया।
ग्राम पंचायत फिफरी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्री महेंद्र वरकड़े व सभी जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

जल संरक्षण का संदेश देने के लिए जल कलश यात्रा निकाली गई व विधायक श्री बरकड़े द्वारा नवीन तालाब का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल का महत्त्व बताया गया
तथा जल गंगा संवर्द्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण संवर्धन के सम्बंध में विस्तार से बताया गया।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीएल यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।




