Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला सतना 26 मार्च 2025/कलेक्टर #सतना डॉ सतीश कुमार एस ने बुधवार को चंद्राश्रय वृद्धाश्रम नीमी और सोनौरा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूंछी तथा वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर ने सोनौरा के नव निर्मित वृद्धाश्रम के 8 कमरों में दरवाजा तथा कुछ स्थानों पर पंखा नहीं होने पर कार्यपालन यंत्री पीआईयू को दरवाजा और पंखा लगाने के निर्देश दिये।

यहां वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बिजली की समस्या बनी रहती है।

जिससे पेयजल की उपलब्धता में परेशानी होती है

इसलिए वृद्धाश्रम परिसर में एक हैण्डपम्प लगवाया जाये।

कलेक्टर ने ईईपीएचई को हैण्डपम्प लगाने के लिए निर्देशित किया।

इस मौके पर उप संचालक सामाजिक न्याय सौरभ सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़