Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर का आदेश जारी चिन्हित वेयरहाउस एवं गोदामों की सूची वरियता क्रमानुसार पुन: तैयार कर करें प्रस्तुत

जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर का आदेश जारी चिन्हित वेयरहाउस एवं गोदामों की सूची वरियता क्रमानुसार पुन: तैयार कर करें प्रस्तुत

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में गेहूँ के भंडारण हेतु चिन्हित गोदामों की सूची पुन: प्रकाशित.
19 मार्च की दोपहर 12 बजे तक आपत्तियां आमंत्रित.

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित किये जाने वाले गेहूँ के भंडारण हेतु

मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक द्वारा 15 मार्च तक प्राप्त हुई आपत्तियों के निराकरण के बाद चिन्हित वेयरहाउस एवं गोदामों की सूची वरियता क्रमानुसार पुन: तैयार कर कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत की गई है।

कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा ने गोदामों और वेयरहाउस की इस संशोधित सूची पर 19 मार्च की दोपहर 12 बजे तक आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

चिन्हित वेयरहाउस एवं गोदामों की संशोधित सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन जबलपुर की बेवसाईट https//Jabalpur.nic.in पर किया गया है। सूची जिला आपूर्ति नियंत्रक, जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन एवं कृषि उपज मंडी कार्यालय में भी चस्पा की गई है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बानो बकाई के मुताबिक यदि सूची में उल्लेखित वेयर हाउसों एवं गोदामों के प्राथमिकता क्रम के निर्धारण के संबंध में अथवा किसी अन्य बिन्दु पर किसी भी व्यक्ति को यदि कोई आपत्ति है

तो वह अपनी लिखित आपत्ति 19 मार्च की दोपहर 12 बजे तक जिला आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय के ई-मेल एड्रेस foodoffjab@nic.in अथवा जिला प्रबंधक कार्यालय मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के ई-मेल एड्रेस mpwlcjabalpur@gmail.com के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि इसके पूर्व समर्थन मूल्‍य पर उपार्जित किये जाने वाले गेहूं के भंडारण हेतु वेयर हाउसों एवं गोदामों की वरीयता क्रमानुसार तैयार की गई सूची पर 15 मार्च की दोपहर 12 बजे तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

प्राप्‍त आपत्तियों के निराकरण के बाद गोदामों की रिक्‍तता के आधार पर जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन द्वारा संशोधित वरीयता क्रमानुसार सूची तैयार की गई है।

Related Articles

Back to top button