मुख्य अतिथि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्रिय महिलाओं का हुआ सम्मान।
कटनी जिला मध्य प्रदेश

मुख्य अतिथि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्रिय महिलाओं का हुआ सम्मान।
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
(दिनांक : 09/03/25)
महिला दिवस के कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा को बनाया मुख्य अतिथि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्रिय महिलाओं का हुआ सम्मान।
आज महिला दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कटनी विधायक संदीप जायसवाल ने कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कॉलेज की ही छात्रा वंशिका परौहा को बनाने का निर्णय लिया।

दरअसल वंशिका परौहा को नई दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में मुख्य गायिका के रूप में चयनित किया गया था
जिसकी खबर साधना न्यूज ने ही आपको दिखाई थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंशिका ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए की गई अपनी कड़ी मेहनत के अनुभव साझा किए।

विधायक ने वंशिका को विधायक निधि से 25000 रुपए, साथ ही सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास रूम बनाने तथा छात्राओं के बैठने के लिए आवश्यक संख्या में पर्याप्त बेंच और कालेज आने -जाने के लिए 4 ई-रिक्शा सहित जनरेटर प्रदान करने की बात कही।
महिला दिवस पर अपने उद्बोधन में विधायक ने महिलाओं के सम्मान की बात कही।

इस मौके पर पुलिस, उद्योग, राजस्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही करीब 70 महिलाओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विधायक ने इस अवसर पर आयोजित उद्बोधन में कहा कि हमें पूरे मन,और आत्मा की गहराइयों से महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।




