मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मंत्रालय में साउथ कोरिया के ECDS ग्रुप के निवेशकों एवं शोधकर्ताओं ने भेंट
भोपाल जिला मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मंत्रालय में साउथ कोरिया के ECDS ग्रुप के निवेशकों एवं शोधकर्ताओं ने भेंट
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला भोपाल में इस अवसर पर ECDS समूह ने दक्षिण कोरियाई निवेशकों और शोधकर्ताओं के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक पर सहयोग की घोषणा की।
यह समूह CUBEBIO के साथ साझेदारी में उज्जैन मेडिकल डिवाइस पार्क में पहले चरण की परियोजना शुरू करेगा।

इसका लक्ष्य यूरिन नमूने के माध्यम से प्रारंभिक चरण के कैंसर का पता लगाने वाला किट विकसित करना है।
समूह द्वारा परियोजना में ₹200 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे लगभग 500 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

परियोजना चिकित्सा उपकरणों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लीनटेक पर केंद्रित होगी
जबकि दूसरे चरण में इसे एविएशन और सेमीकंडक्टर क्षेत्र तक विस्तारित किया जाएगा।




