चित्रकूट में गृहमंत्री जी के आगमन एवं कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
सतना जिला मध्य प्रदेश

चित्रकूट में गृहमंत्री जी के आगमन एवं कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना 25 फरवरी 2025/भारत सरकार गृहमंत्री श्री Amit Shah के प्रस्तावित 27 फरवरी को जिले के चित्रकूट प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ सतीश कुमार एस द्वारा विभिन्न जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।
जारी आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं कारकेड व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी होंगे।
जिला आबकारी अधिकारी हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल पर बनने वाले ग्रीन रूम, व्हीआईपी हेलीकॉप्टर में रखे जाने वाली समस्त भोजन स्नैक्स/जलपान की व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को समस्त प्रकार की चिकित्सा सुविधा, निदेशक मौसम विज्ञान केन्द्र को कार्यक्रम स्थल पर मौसम पूर्वानुमान, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कारकेड एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगाये जाने वाले वाहनों के रजिस्ट्रीकरण, इंश्योरेंस, प्रदूषण सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी होंगे।




