जिला सांसद गणेश सिंह कलेक्टर एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विकास कार्यों को लेकर की बैठक एवं मुद्दों पर चर्चाएं
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला सांसद गणेश सिंह कलेक्टर एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विकास कार्यों को लेकर की बैठक एवं मुद्दों पर चर्चाएं
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना सांसद श्री Ganesh Singh ने शनिवार को कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सतना जिले में चल रही विकास परियोजनाओं के कार्यों में गति लाए जाने के संबंध मे चर्चा की।उन्होंने मुख्य रूप से नगर निगम की सीवर लाइन,स्मार्ट सिटी परियोजना ,जलजीवन मिशन ,बरगी दाई तट नहर परियोजना ,चित्रकूट के समग्र विकास योजना,मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं,राजस्व के कार्य,दिव्यांग जनों की सेवा कार्य ,पंचायती राज संस्थाओं में समन्वय,टोंस हाइडल प्रोजेक्ट की जमीन वापसी,रेडिंसिफिकेशन के कार्य,सहित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनायो के क्रियान्वयन के संबंध में गहन चर्चा की।

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री शेरसिंह मीना,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एल के तिवारी,अधीक्षण यंत्री पी के मिश्रा,कार्य पालन यंत्री पी डब्लू डी बी आर सिंह,एसडीएम राहुल सिलाडिया,जिला आब कारी अधिकारी विभा मरकाम,जिला शिक्षा अधिकारी टी पी सिंह ,डीपीसी विस्नु त्रिपाठी,जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




