राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू ने भारत की वैदिक परंपरा को पुनर्जीवित करने का लिया संकल्प
मध्य प्रदेश

राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू ने भारत की वैदिक परंपरा को पुनर्जीवित करने का लिया संकल्प
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
आज विश्व वैदिक गुरुकुल फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हीरेन रावल 14 सदस्यीय दल एवं मध्यप्रदेश राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू जी ,महामंडलेश्वर श्री वृंदानंद जी महाराज प्रयागराज स्थित श्री परमानंद आश्रम में पहुंचे
गुरुकुल के बालकों ने चारों वेदों के मंत्रोच्चार के साथ पूरे दल का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर वैदिक परंपरा को पुनः विश्वभर में स्थापित करने का लक्ष्य पर सार्थक चर्चा की।
श्री रविकरण साहू जी ने इस महान उद्देश्य में गुरुकुल परंपरा को मजबूत करने का आह्वान किया और इसे भारत की गौरवशाली आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक बताया।
गुरुकुल परंपरा का पुनर्जागरण ही भारतीय संस्कृति के उन्नयन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।