Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्‍ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस

जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला कलेक्‍ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग द्वारा आज कलेक्‍ट्रेट परिसर में राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता दिवस मनाया गया।

जिसमें कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना, जिला उपभोक्‍ता फोरम के अध्‍यक्ष श्री नवीन सक्‍सेना अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांताध्‍यक्ष श्री परमिंदरजीत सिंह बिंद्रा तथा सदस्‍य श्री पीके अग्रवाल, अखिल भारतीय उपभोक्‍ता उत्‍थान संगठन के अध्‍यक्ष श्री चंद्रभान सेनी, ममत्‍व सेवा संगठन के अध्‍यक्ष श्री दीपक पचौरी, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांतीय कोषाध्‍यक्ष श्रीमती मंजू वैश्‍य सहित साहयक आपूर्ति अधिकारी श्री संजय खरे व विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने कहा कि हर व्‍यक्ति उपभोक्‍ता है, आज के बाजारवाद के युग में सभी उपभोक्‍ताओं को जागरूक होना बहुत आवश्‍यक है

ताकि गुणवत्‍तापूर्ण सामग्री मिल सके, किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो। साथ ही कहा कि विभिन्‍न प्रकार की सामग्रियों के गुणवत्‍ता की पहचान हो

जिससे उपभोक्‍ता को क्षति न हो। इसी प्रकार खाद्य पदार्थों की गुणवत्‍ता के संबंध में भी उन्‍होंने जागरूक रहने का आग्रह किया

ताकि स्‍वास्‍थ्‍य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो।
पदाधिकारियों ने कहा कि डिजीटल युग में भी ऑनलाईन धोखधड़ी से सावधान रहने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि शुद्ध के लिए

युद्ध अभियान के तहत लगातार उपभोक्‍ताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्‍ताओं को नये युग के हिसाब से जागरूक करने के कुछ तरकीब भी बताये गये,

जिससे उपभोक्‍ता धोखाधड़ी से बच सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए लगातार विधिक साक्षरता शिविर आयोजित होते रहें। सभी पदाधिकारियों ने उपभोक्‍ता को सर्वोपरि मानते हुए तथा उनके कल्‍याण को दृष्टिगत रखते हुए

हर प्रकार के लेन-देन या वित्‍तीय व्‍यवहार में सावधानी बरतने की सलाह दी।

Related Articles

Back to top button