Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला जबलपुर में महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना पर कार्यशाला कार्यक्रम किया गया संपन्न

जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला जबलपुर में महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना पर कार्यशाला कार्यक्रम किया गया संपन्न

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत जबलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च के हितकारिणी सभा परिसर में आज गुरुवार को स्टेक होल्डर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यशाला में जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सीईओ हेमंत सिंह द्वारा जेएटीसीसी और बायपास संस्थान द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे

कौशल विकास एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

श्री सिंह द्वारा विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन करने के हेतु प्रेरित भी किया गया।

कार्यशाला में थाना ओमती की उप निरीक्षक प्रशंसा टांडिया ने साइबर अपराध पर विस्तार से जानकारी दी।

जिला समन्वयक दीप्ति ठाकुर द्वारा अपने अनुभवों को साझा कर विद्यार्थियों को तनाव से मुक्त होकर खुशहाल जीवन व्यतीत करने के गुर बताये गए।

कार्यशाला में महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत जबलपुर, भेड़ाघाट और बरगी क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर किए गए

कौशल विकास एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण की विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी गई।

तथा छात्र-छात्राओं को महिलाओं के सम्मान तथा उनकी सुरक्षा के लिए सदैव सजग और जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया गया।

कार्यशाला में प्रतिभा दुबे, अनीता यादव, डॉ अनूप तिवारी, प्रकाश राय एवं आनंदित ठाकुर सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

महाविद्यालय की उप प्राचार्या ‌डॉ प्रिंसी शाजी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Back to top button