बस स्टैंड चौंकी प्रभारी ने जांच में सही दस्तावेज नहीं मिलने पर ऑटो चालकों के खिलाफ की सख्त कार्यवाही
कटनी जिला मध्य प्रदेश

बस स्टैंड चौंकी प्रभारी ने जांच में सही दस्तावेज नहीं मिलने पर ऑटो चालकों के खिलाफ की सख्त कार्यवाही
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13/11/2024 को यातायात को सुगम एवम व्यवस्थित करने हेतु बस स्टैंड चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकित मिश्रा ने बस स्टैंड में अराजकता फैला रहे ई-रिक्शा चालकों एवं ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की है।
बस स्टैंड परिसर में यातायात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

सड़क पर सामूहिक रूप से खड़े ऑटो के कारण आने जाने में हो रही यात्रियों को परेशानी को देखते हुए
चौंकी प्रभारी ने करीब एक दर्जन ऑटो चालकों के दस्तावेजों की जांच की और उन्हें यातायात नियमों के साथ चलने की हिदायत दी। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक शशि भूषण दुबे , स उ नि बालगोविंद प्रजापति, प्र आर मनोज पटेल , नीरज पांडेय सहित चौंकी स्टाफ मौजूद रहा।




