Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*विधायक एवं एसडीएम ब्यौहारी ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी का किया निरीक्षण*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

विधायक एवं एसडीएम ब्यौहारी ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी का किया निरिक्षण
शहडोल / दिन सोमवार दिनांक 17 मई 2021 /
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में विधायक ब्यौहारी शरद कोल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी प्रियांशी भंवर ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के सिविल अस्पताल ब्यौहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए सिविल अस्पताल ब्यौहारी में बनाएं गए फीवर क्लीनिक व कन्या पाठशाला व सिविल अस्पताल ब्यौहारी कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटरों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि वैक्सीनेशन कराने जो भी व्यक्ति आते है मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए तथा उनका थर्मल स्क्रीनिंग भी करें।

उन्होने वैक्सीनेशन कराने आए लोगो से कहा कि अपने परिवार व परिचितो को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करे। विधायक ने बीएमओ को कहा है कि सिविल अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई करवाएं तथा विधायक निधि से प्राप्त एम्बुलेंसो को सुचारू रूप चलाना सुनिश्चित करें।

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button