जिला अस्पताल में क्लब फुट से ग्रसित बच्चों की जाँच एवं उपचार हेतु शिविर.का किया गया आयोजन
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला अस्पताल में क्लब फुट से ग्रसित बच्चों की जाँच एवं उपचार हेतु शिविर.का किया गया आयोजन
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर की जिला अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब फुट से ग्रसित बच्चों की जांच एवं उपचार हेतु मंगलवार को निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन कोठारी द्वारा जबलपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए 14 बच्चों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया।
शिविर हेतु जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ मनीष मिश्रा ने स्वयं के व्यय पर क्लब फुट में उपयोग आने वाली सामग्री उपलब्ध कराई ।
शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा
जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सुभाष शुक्ला भी उपस्थित रहे।




