Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला सतना में निर्वाचन ड्यूटी में आदेश की (अवहेलना) करने पर दो कर्मचारीयों किया गया निलंबित

सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला सतना में निर्वाचन ड्यूटी में आदेश की (अवहेलना) करने पर दो कर्मचारीयों किया गया निलंबित

(पढिए जिला कटनी क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 14 नवम्बर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये मतदान अधिकारी की ड्यूटी में नियुक्त किये गये कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी आदेश की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेशानुसार जिला प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारी अरुण कुमार जायसवाल भृत्य एवं सीएम राइज विद्यालय रामपुर बघेलान में पदस्थ भृत्य विमल कुमार की ड्यूटी मतदान अधिकारी क्रमांक 3 के रुप में लगाई गई थी।

संबंधित कर्मचारी बिना किसी सूचना एवं अनुमति के अपने पदीय दायित्वों से अनुपस्थित रहे हैं एवं निर्वाचन कार्य में उनके द्वारा लापरवाही भी बरती गई है। जिससे निर्वाचन जैसा महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ है।

कलेक्टर श्री वर्मा ने अरुण कुमार जायसवाल और विमल कुमार के कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के विपरीत पाये जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में अरुण कुमार जायसवाल एवं विमल कुमार हरिजन को मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मझगवां नियत किया गया है।

Related Articles

Back to top button