अपना घर आश्रम की महिलाओं ने बाड़ी सामान्य चिकित्सालय में महिला एवं नवजात शिशु को सामान किया भेंट
तहसील बाड़ी जिला धौलपुर राजस्थान

अपना घर आश्रम की महिलाओं ने बाड़ी सामान्य चिकित्सालय में महिला एवं नवजात शिशु को सामान किया भेंट
(पढिए जिला धौलपुर से हरि ओम शर्मा की खास खबर)
राजस्थान जिला धौलपुर तहसील बाड़ी में अपना घर आश्रम की महिलाओं ने बाड़ी सामान्य चिकित्सालय में महिला एवं नवजात शिशु को किया सामान भेंट*

आज दिनांक 12 अप्रैल शुक्रवार को अपना घर महिला टीम ने अपना घर आश्रम की अध्यक्ष कमलेश गर्ग के नेतृत्व में बाड़ी सामान्य चिकित्सालय में जच्चा और बच्चा दोनों को समान भेंट किया,

जच्चा के लिए साड़ी और बच्चे के लिए सूट तथा बिस्किट सप्रेम भेंट किए,
अपना घर आश्रम की अध्यक्ष कमलेश गर्ग और अपना घर महिला इकाई की अध्यक्ष विमला गर्ग ने एवम महिला इकाई की सभी कार्यकारिणी ने अपने हाथों से सभी महिला एवम नौनिहाल बच्चो को समान सप्रेम भेंट किया,

मीडिया प्रभारी रोशनी शिवहरे ने बताया कि इस अवसर पर अपना घर आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश गर्ग जी अपना घर महिला इकाई की अध्यक्ष विमला गर्ग, सचिव कुसुम मित्तल कोषाध्यक्ष आशा वंसल ,ऊषा मित्तल , विमला मित्तल ,प्रिंसी गर्ग ,लता मंगल, रोशनी शिवहरे, नीतू मंगल, कमला बंसल, सविता गोयल, संजू गोयल, सुधा मंगल, ओमवती जिंदल, प्रीती सिंघल ,अनीता ,मीरा बंसल, विद्या देवी जिंदल, रश्मि गोयल, रजनी गोयल, सहित आदि अपना घर आश्रम की कार्यकारणी महिलाएं उपस्थित रही।।




