Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*परिवार के दबंगों ने मां बाप के ना रहने पर,घर में घुसकर युवक-युवती बहन भाई पर डंडे से किया जानलेवा हमला पीड़ित परिवार मैहर थाना में लगा रहा न्याय की गुहार लेकिन थाना प्रभारी न्याय देने में हुए असमर्थ*

तहसील मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश

*परिवार के दबंगों ने मां बाप के ना रहने पर,घर में घुसकर युवक-युवती पर डंडे से किया जानलेवा हमला पीड़ित परिवार मैहर थाना में लगा रहा न्याय की गुहार लेकिन थाना प्रभारी न्याय देने में हुए असमर्थ*

💥 *जनता की आवाज* 💥

*राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ – हलचल आज की*

*मैहर :-* परिवार के बीच ही बना परिवार का दुश्मन, ने जमकर बरसाए भतीजा और भतीजी पर लाठियां। देखिए मामला तहसील मैहर के नरौरा ग्राम पंचायत का है जहां पुरानी रंजिश के चलते एक भाई दूसरे भाई का दुश्मन बन बैठा है और दबंगों के दम पर अपने भाई को न्यायालय में न्याय का फैसला होने के बावजूद भी घर से निकाल कर घर पर ताला लटका दिया लेकिन मैहर का प्रशासन गरीबों को न्याय दिलाने में असमर्थ रहा।

कहांबत यह हुई जिसकी लाठी उसी की भैंस पैसा है तो अत्याचारयों को भी न्याय मिलता है अगर पैसा नहीं है तो ईमानदार को भी न्याय नहीं मिल पाएगा यह है मैहर प्रशासन का न्याय

सत्यमेव पटेल
सत्यमेव पटेल के घर में दुश्मनों ने की तोड़फोड़

पुरानी रंजिश के चलते बंसी लाल पटेल निवासी ग्राम पंचायत नरौरा तहसील मैहर एवं उनकी दोपहिया गाड़ी जो बाहर रोड पर खड़ी थी अचानक से भोलाराम सीताराम और कन्हैया नामक व्यक्तियों के द्वारा पत्थरों से हमला कर दिया गया जिसके कारण गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और बंसीलाल अपने बचाव के कारण अपने घर में घुस गए और डायल हंड्रेड की टीम को तुरंत सूचित कर दीया। डायल हंड्रेड की टीम ने मौके का जायजा लिया परंतु कुछ खास कार्यवाही नहीं की। इन आरोपियों के द्वारा पहले भी हमला किया गया है।

वही उसी घर का एक और अन्य मामला है कि जहां बंसीलाल के घर पर दीवार तोड़कर कुछ लोग बड़ी ही दिलेरी के साथ घर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं वह भी उस समय जब घर पर कोई मुखिया नहीं था। अपराधियों के द्वारा दिनदहाड़े दीवार तोड़ी गई और घर से कुछ सामान भी चोरी किया गया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।

पीड़ितों को जबरन कुछ दबंगों के माध्यम से घर से बाहर निकाल कर घर पर ताला लटका दिया गया। संपूर्ण घटना के बाद जब पीड़ित मेहर थाने पर अपनी शिकायत लेकर एफ आई आर दर्ज कराने गया तो उस पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं हो रही थी फिर शिकायत दर्ज हुई तो सिर्फ खानापूर्ति के लिए ऐसा पीड़ित परिवार ने मैहर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैहर पुलिस आरोपियों के द्वारा दबंगई एवं पैसों के माध्यम से हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही थी और आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है।

यदि ऐसा है तो मैहर पुलिस एवं थाना प्रभारी विद्याधर पांडे सवालों के घेरे में खड़े हैं। क्या मैहर पुलिस और थाना प्रभारी विद्याधर पांडे एक गरीब परिवार को न्याय दिलाने में असमर्थ हैं? इसी तरह रामनगर थाने में भी कई मामले सामने आए हुए थे

 

क्या मैहर पुलिस एवं उसके थाना प्रभारी दबंगो की दबंगई से डर कर आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने से कतरा रहे हैं? या फिर पैसे ने मैहर पुलिस का मुंह बंद करके रखा है ताकि अंधा कानून अंधा ही बना रहे और अत्याचारी इसी प्रकार अत्याचार करते रहें।

(सतना क्राइम रिपोर्टर मुरली धर द्विवेदी की रिपोर्ट)

Related Articles

Back to top button