Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्‍टर ने कुंडम के विभिन्‍न क्षेत्रों में किये भ्रमण योजनाओं के क्रियान्‍वयन कहां कॉल करने वालों के नंबर करें रिसीव

जबलपुर जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्‍टर ने कुंडम के विभिन्‍न क्षेत्रों में किये भ्रमण योजनाओं के क्रियान्‍वयन कहां कॉल करने वालों के नंबर करें रिसीव

(पढिए जबलपुर संभागीय ब्यूरो चीफ राजेश विश्वकर्मा की खास खबर)

जबलपुर 

कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने आज कुंडम ब्‍लॉक के अमझर, देवरीकला व कुंडम का भ्रमण कर शासन की योजनाओं के क्रियान्‍वयन को देखा।

 उन्‍होनें अमझर में राजस्‍व महा अभियान अंतर्गत राजस्‍व शिकायतों के निराकरण के साथ ही ग्राम पंचायत में कलेक्‍टर, एसडीएम, तहसीलदार व पटवारी के नाम और नम्‍बर लिखने के लिये दिये गये निर्देशानुसार लिखे नाम व नम्‍बर को देखा और कहा कि कोई भी व्‍यक्ति यदि इन नम्‍बरों पर फोन करता है तो उसे अटेंड अवश्‍य करें और उनकी समस्‍याओं को धैर्यपूर्वक सुने और समाधान करें। 

स्‍कूल का किया निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने अमझर स्थित प्राथमिक शाला एवं माध्‍यमिक शाला का निरीक्षण कर बच्‍चों के पढ़ाई-लिखाई की गुणवत्‍ता, शिक्षकों की उपस्थिति आदि के बारे में जानकारी लेकर कहा कि बच्‍चों को बेहतर शिक्षा दें। इसमें लापरवाही न करें। 

पीएम जनमन शिविर का किया निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कुंडम विकासखंड के देवरीकला गांव में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।

 जिसमें आदिम जाति बैगा परिवारों को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया। 

शिविर में आयुष्‍मान कार्ड बनाने का काम चल रहा था जिसमें आयुष्‍मान कार्ड बनाने में आने वाले अवरोधों के बारे में जानकारी ली। 

उन्‍होंने उपस्थित लोगों को आयुष्‍मान कार्ड की उपयोगिता तथा ई-केवायसी कराने के बारे में बताया। 

इस दौरान उन्‍होंने राशन दुकान के बारे में जानकारी लेकर पूछा कि राशन दुकान में सभी को नियमित रूप से निश्चित मात्रा में राशन मिल रहा है या नहीं। इस दौरान लोगों ने कहा कि उन्‍हें समुचित रूप से राशन नहीं मिल रहा है। 

जिस पर कलेक्‍टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि स्थिति की जांच कर राशन वितरण का कार्य एसएचजी को दिया जाये। उन्‍होनें आंगनवाड़ी केन्‍द्रों के संचालन के साथ ही अन्‍य सुविधाओं तथा समस्‍याओं के बारे में भी पूछा।

 शिविर में हेल्‍थ के सभी प्रोग्राम के बारे में जानकारी के साथ ही कहा कि हाई रिस्‍क महिलाओं को समय पर अस्‍पताल पहुंचाकर समुचित उपचार करायें। 

जनपद स्‍तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा

कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने जनपद पंचायत कुंडम में राजस्‍व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्‍वास्‍थ्‍य, फूड, शिक्षा, पीएचई, फॉरेस्‍ट, पुलिस, पशुचिकित्‍सा, आजीविका मिशन आदि विभागों के जनपद स्‍तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागीय कार्य व प्रगति की समीक्षा की।

 उन्‍होनें कहा कि प्रधानमंत्री आवास में प्रगति लायें, पशुपालन व गौशालाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि गौशालायें समुचित रूप से संचालित हो।

 ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिये बकरी फार्म बनवायें। जिसमें शेड व अन्‍य आवश्‍यक संसाधन जुटाने में शासन मदद करेगा। 

आजीविका मिशन भी इस दिशा में रूचि लेकर काम करें। उन्‍होनें कहा कि राशन वितरण समुचित रूप से हो, गड़बड़ी करने वाले सेल्‍समेंन को हटाकर उनके स्‍थान पर एसएसजी को रखें।

 राजस्‍व महा अभियान अंतर्गत राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश देते हुये कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बी-1 का वाचन हो जाये। फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन तथा नक्‍शा सुधार की दिशा में तेजी से कार्य करें। 

पटवारी समय सारणी अनुसार नियत तिथि पर संबंधित ग्राम पंचायत में जाये और राजस्‍व महा अभियान में सक्रियता से कार्य करे। बैठक में ब्‍लॉक में अपराध की स्थितियों के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक के पूर्व कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने स्‍ट्रांगरूम व काउंटिंग हॉल का निरीक्षण भी किया। 

इस दौरान एसडीएम श्री रघुवीर सिंह मरावी, तहसीलदार सुश्री जानकी उइके, सीईओ जनपद श्री पीएल यादव सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की

Related Articles

Back to top button