Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर द्वारा धान खरीदी के लिये 32 अतिरिक्त उपार्जन केन्द्रों का किया गया निर्धारण

सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर द्वारा धान खरीदी के लिये 32 अतिरिक्त उपार्जन केन्द्रों का किया गया निर्धारण

(पढिए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की ख़ास खबर)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 24 दिसंबर 2023/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उर्पाजन के लिये जिला स्तरीय उपार्जन समिति की अनुशंसा पर 32 अतिरिक्त उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये गये है।

इनमें तहसील नागौद में 8, रामपुर बघेलान में 6, कोटर में 5, उचेहरा, रघुराजनगर, बिरसिंहपुर में 3-3, कोठी, मझगवां में 2-2 उपार्जन केन्द्र का निर्धारण किया गया है। इन सभी उपार्जन केंद्रों में स्व-सहायता समूह द्वारा समिति स्तर और वेयरहाउस स्तर पर धान खरीदी का कार्य किया जायेगा।

कलेक्टर द्वारा तहसील नागौद में कन्हैया स्व-सहायता समूह कोडर का खरीदी स्थल कोडर, प्रगति महिला स्व-सहायता समूह चंदकुइया का चंदकुइया, दुर्गा स्व-सहायता समूह शिवराजपुर का शिवराजपुर, एकता स्व-सहायता समूह नोनगरा द्वारा नोनगरा, प्रेरणा स्व-सहायता समूह उमरहट का डाम्हा, मां शेरावली स्व-सहायता समूह बंडी का बंडी, अर्चना महिला स्व-सहायता समूह अमकुई का दुरेहा और भोलेनाथ स्व-सहायता समूह दुआरी कलां का खरीदी केंद्र सिंहपुर निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार तहसील रामपुर बघेलान अंतर्गत महराज कंगालदास स्व-सहायता समूह का रामपुर, मां शारदा स्व-सहायता समूह जनार्दनपुर का नेमुआ (मंडी रामपुर), जय माता स्व-सहायता समूह कुंद का मझियार, संतोषी स्व-सहायता समूह ऐरा का शाह (सेमरिया), एकता स्व-सहायता समूह चोरहटा का चोरहटा, बजरंगा स्व-सहायता समूह अहिरगांव का खरीदी स्थल अहिरगांव, तहसील कोटर अंतर्गत शारदा महिला स्व-सहायता समूह रजरवार का खरीदी स्थल टिकुरी, मीरा स्व-सहायता समूह गोरईया का घुघुचिहाई स्टेडियम, लक्ष्मी स्व-सहायता समूह गजिगवां का गजिगवां, सविनम महिला स्व-सहायता समूह खम्हरिया का खम्हरिया, अंबेडकर स्व-सहायता समूह स्व-सहायता समूह बिहरा का खरीदी स्थल लौलाछ को बनाया गया है।

जारी आदेशानुसार तहसील उचेहरा अंतर्गत बजरंग स्व-सहायता समूह बिहटा का खरीदी स्थल इचौल, पूजा महिला स्व-सहायता समूह बिहटा का करहीकला, मां दुर्गा स्व-सहायता समूह कुलगढ़ी का अटरा, रघुराजनगर अंतर्गत संतोषी महिला स्व-सहायता समूह रामस्थान का रामस्थान, कौसर स्व-सहायता समूह सोहावल का शेरगंज, जनसेवक स्व-सहायता समूह डगडीहा का रैगांव, बिरसिंहपुर अंतर्गत सरस्वती स्व-सहायता समूह बिरसिंहपुर का बिरसिंहपुर मंडी, सिद्ध गणेश स्व-सहायता समूह का बांधी, इंद्रा स्व-सहायता समूह जमुवानी का विजयपुर निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार तहसील कोठी अंतर्गत लक्ष्मी स्व-सहायता समूह डांडीटोला का खरीदी स्थल डांडीटोला, मां शारदा स्व-सहायता समूह दिदौंध का दिदौंध, मझगवां अंतर्गत मानुषी स्व-सहायता समूह पगारखुर्द का कारीगोही, अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह केल्हौरा का खरीदी स्थल मझगवां निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Back to top button