शिव शक्ति महिला मिलन ग्रुप संस्था द्वारा जन सेवा के रूप में निशुल्क विशाल नेत्र शिविर स्वास्थ्य का किया गया कार्यक्रम आयोजित
कटनी जिला मध्य प्रदेश

*शिव शक्ति महिला मिलन ग्रुप संस्था द्वारा जन सेवा के रूप में निशुल्क विशाल नेत्र शिविर स्वास्थ्य का किया गया कार्यक्रम आयोजित*
(पढ़िए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला कटनी में गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट ( डॉ शैफाली गुप्ता ) द्वारा किया गया जिसमें अन्य हैल्थ चेकअप शुगर बीपी इत्यादि की जांचे भी की गई। इस आयोजन में विद्यालोक सेवा फाउंडेशन ने भी विशेष सहयोग किया |

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के समक्ष दीपप्रज्वलन व नारियल अर्पित कर जालपा देवी वार्ड पार्षद रमेश सोनी व पार्षद शीला सोनी द्वारा किया गया।
ग्रुप संयोजिका श्रीमती शालिनी सोनी ने बताया कि झमाझम बारिश के चलते समस्त आयोजन संपन्न हुआ इसके बाद भी करीब 189 रजिस्ट्रेशन किए गए व करीब 148 लोगों ने इस नेत्र व स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया,इस शिविर में ऐसे करीब 25 लोगों को चिन्हित किया गया जिनकी आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत थी इस शिविर के माध्यम से उन सभी चिन्हित लोगों का निःशुल्क आपरेशन डा शैफाली गुप्ता द्वारा किया जाएगा।
बारिश के चलते कई लोग शिविर के लाभ लेने से बंक्षित रह गए।सावन व अधिकमास में यह पुण्य कार्य हमारे ग्रुप की महिलाओं द्वारा किया गया सभी सदस्य बहनों का पूरे कार्यक्रम में बहुत सहयोग रहा सभी के अपार सहयोग के लिए विनम्र आभार पूर्व पार्षद सुभद्रा सोनी लता सोनी,सोमना सोनी,काजल सोनी, मीना सोनी, वंदना सोनी,अर्पना सोनी, दिपाली गुप्ता, प्रिया सोनी,व गीता पाठक की उपस्थिति रही सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और लोगों की मदद करना ईश्वर की पूजा के समकक्ष हैं इस सेवा संकल्प में जिनकी वजह से हम यह कार्यक्रम कर पाएं उन सभी विशेष उपस्थिति डॉ अमित प्यासी डॉ शैलेंद्र गौतम, अरिजीत खरे,डॉ काशी प्रसाद जी ने आकर के विशेष सेवाएं दी।




