जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में आये हुए 160 आवेदन पर तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देश
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में आये हुए 160 आवेदन पर तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देश
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई में आम नागरिकों से 160 आवेदन प्राप्त हुये।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जनसुनवाई में आये नागरिकों से उनकी समस्यायें सुनी तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।
जनसुनवाई में आये ज्यादातर प्रकरण नामांतरण, सीमांकन, अतिक्रमण, शिक्षा, समग्र आईडी, चिकित्सा सहायता, पेंशन, संबल राशि दिलाने, आवास योजना का लाभ दिलाने, बीपीएल कार्ड बनवाने, निजी भूमि से कब्जा हटवाने और पारिवारिक विवाद से सबंधित थे। जनसुनवाई में आये 108 आवेदनों के अलावा 52 ऐसे आवेदन भी प्राप्त हुये जो पूर्व की में आ चुके थे।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने जनसुनवाई के तहत ही आज दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े 5 प्रकरणों की समक्ष में सुनवाई भी की। उन्होंने इन प्रकरणों में आवेदक एवं अनावेदक दोनों पक्षों को सुना तथा उचित समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सक्सेना के साथ ही अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी।




