Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

आयकर विभाग का ओडिशा, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल में चलाया गया तलाशी अभियान

भारत सरकार नई दिल्ली

आयकर विभाग का ओडिशा, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल में चलाया गया तलाशी अभियान

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ की सच्ची खबरें)

वित्‍त मंत्रालय

प्रविष्टि तिथि: 21 DEC 2023

आयकर विभाग ने 06.12.2023 को देशी शराब, अनाज आधारित शराब के निर्माण और बिक्री, विदेशी शराब की बॉटलिंग, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान चलाने के कारोबार में लगे एक समूह पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया।

इस अभियान में ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों के 10 जिलों में फैले उनके 30 से अधिक परिसरों को शामिल किया गया। इस समूह का व्यापार रांची, झारखंड स्थित एक परिवार द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

समूह के परिवार के सदस्यों में से एक रांची में रहने वाला राजनीतिक व्यक्ति भी है।

तलाशी अभियान के दौरान, दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक साक्ष्य पाए गए और उन्हें जब्त किया गया।

जब्त किए गए सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से देशी शराब की बेहिसाब बिक्री के रिकॉर्ड, अघोषित नकदी प्राप्तियों के व्यवस्थित विवरण और बेहिसाब नकदी की आवाजाही के संदर्भों का पता चला है।

समूह की व्यावसायिक गतिविधियों को देखने वाले मुख्य कर्मचारियों ने स्वीकार किया है कि तलाशी अभियान के दौरान मिली और जब्त की गई नकदी, समूह की बेहिसाब आय को दर्शाती है, जो इसकी कई व्यावसायिक संस्थाओं के माध्यम से जुटाई गई है। इसकी पुष्टि परिवार के एक सदस्य ने भी की, जो व्यवसाय में सक्रिय रूप से शामिल है।

तलाशी अभियान के दौरान सामने आए तथ्यों से यह संकेत मिलता है

समूह शराब कारोबार से अर्जित आय को बड़े पैमाने पर छिपाने में लगा हुआ है।

तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप 351 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नकदी और 2.80 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य के बेहिसाब आभूषण जब्त किए गए हैं।

इस नकदी का बड़ी हिस्सा 329 करोड़ रुपये, ओडिशा के बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा और टिटलागढ़ तथा संभलपुर जिले के खेतराजपुर सहित छोटे शहरों में स्थित निर्वासित/अज्ञात निवासों की जीर्ण-शीर्ण इमारतों में छिपे हुए कक्षों से बरामद किए गए थे।

मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button