Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

कोठी में सुरखी विधानसभा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान

सागर जिला मध्य प्रदेश

कोठी में सुरखी विधानसभा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान

(पढिए सागर संभागीय ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम साहू की खास खबर)

कोरोना काल में आपने अपनी जान की परवाह किये बिना किया अद्वतीय कार्य
– मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

मध्य प्रदेश जिला सागर में सरकार ने आपकी मांग मानकर वेतन बढ़ाया आगे भी सुविधायें मिलेंगी
आशा कार्यकर्ताओं के लिए सुरखी विधानसभा में रेस्ट रूम भी बनाये जायेंगे

कोरोना जैसी भयाभय महामारी में आपने अपनी जान की परवाह किये बिना गांव गांव में काम किया है । आपके इस अद्वितीय कार्य की हम और हमारी सरकार सराहना करती है। बच्चों की देखभाल करना उन्हें कुपोषण जैसी बीमारी से बचाना और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखरेख करना चुनौतीपूर्ण काम है ,जो आप पूरी तन्मयता के साथ कर रहीं हैं।

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर काम करते समय आपकी भी अपनी समस्यायें होती हैं। इन समस्याओं की चिंता मैं और सरकार समय समय पर करती आई है। सरकार ने आपकी मांगों पर विचार करके वेतन बढ़ाया है, आगे भी सुविधायें बढ़ेगी। यह बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कही।

मंत्री श्री राजपूत मंगलवार को किलाकोठी में सुरखी विधानसभा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशाकार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता के स्नेह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हम लोग सोचते हैं कि राज्य और केन्द्र सरकार जो योजनायें बनाकर भेजती है उन्हें कुछ ही समय में गांव के घर घर तक आप लोग पहुंचा देती हैं।

यह बड़ा जिम्मेदारी वाला और चुनौतीपूर्ण काम है। हमने हर समाज के व्यक्ति का सम्मान किया है। हमारी इच्छा थी कि हमारी इन वीरांगनाओं का भी सम्मान होना चाहिए । इसलिए आपको यहां बुलाया है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जब कोरोना बीमारी फैली तो हर आदमी घर में दुबका हुआ था। लेकिन आपने अपनी जान की परवाह किये बिना , घर घर तक पोषण आहार पहुंचाया साथ ही बनाये गये।

 

स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण कराया और स्वस्थ्य रहने के लिए किट का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बहुत संवेदनशील हैं ,जब आपके वेतन बढ़ाने की मांग हमारे पास आई तो हमने मुख्यमंत्री से चर्चा ही इस पर उन्होंने तत्काल ही वेतन बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए।

आपकी और भी कई समस्याएं है जिन्हें हम आने वाले समय में सुलझा देंगे। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के लिए बैठने के लिए स्थान नहीं है जिसके लिए जल्द ही योजना बनाकर विधानसभा क्षेत्र में रेस्ट रूम बनाकर पूरा किया जायेगा। यह बात तो स्वास्थ्य सेवाओं की है लेकिन आप सभी, चुनाव जैसे महायज्ञ में भी बड़ा योगदान करतीं हैं।

आने वाले समय में यह महायज्ञ होने वाला है जिसमें आपको अपनी आहुति देना है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमने आपको बुलाया है । आप भाई के घर आंई हैं इसलिए बिना उपहार आपको विदा नहीं किया जायेगा। कार्यक्रम में मंत्री राजपूत व जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सविता गोविंद सिंह राजपूत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर में एक तुलसाना होता है, जिसमें तुलसी का पौधा लगा रहता है, जिसकी हम बच्चों की तरह देखभाल करते हैं। तुलसी हम पर कृपा करती हैं और हम स्वस्थ रहते हैं। उसी तरह आप अपने आंगनबाड़ी केंद्र में 0 से 6 साल तक के बच्चो और उनकी माताओं की देखभाल तुलसी की तरह करती हैं ।

इसलिए मैं आपको कहती हूं कि आप हमारे आंगनबाड़ी केन्द्रों की तुलसी हैं। आपकी बड़ी जिम्मेदारी है, बच्चों का स्वास्थ ठीक रखने और उन्हें कुपोषण से बचाने की। इसके लिए सरकार आप को जरूरी दवाएं, पोषण आहार आदि देती है साथ ही टीकाकरण भी कराती है। आप बड़ी मेहनत से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, आपको में दोनो हाथ जोड़कर प्रणाम करती हूं।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार ने लाड़ली बहना के रूप में आपको खिताब दिया है । हर बहन की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार 1250 रूपये प्रतिमाह दे रही है। यह राशि आगे जाकर 3000 तक पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने राखी का फर्ज निभाते हुये आपका सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि अभी भी आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों की कमी है हाल ही में हमने 37 भवन स्वीकृत कर दिये है , आगे भी इस दिशा में कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. ममता तिमौरी ने विभागीय जानकारी दी।

जिला महिला बाल विकास अधिकारी बृजेश त्रिपाठी ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों का लेखा जोखा विस्तार पूर्वक बताया। सम्मेलन में जिला पंचायत की महिला बाल विकास समिति की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, आकाश सिंह राजपूत, बृजेश तिवारी सहित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Related Articles

Back to top button