Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने किया चित्रकूट विकास कार्यों का अवलोकन

सतना जिला मध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने किया चित्रकूट विकास कार्यों का अवलोकन

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला सतना 26 मई 2025/नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा #सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री Kailash Vijayvargiya ने अपने चित्रकूट प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को चित्रकूट धाम के समेकित विकास की परियोजना के प्रगतिरत और प्रस्तावित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय और राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सबसे पहले मोहकमगढ़ किले का निरीक्षण किया।

एमपीआईयूडीसी के अधिकारियो ने बताया कि मोहकमगढ़ किले को हैरिटेज के रूप मे विकसित किए जाने की योजना है।

दशमी शताब्दी के इस प्राचीन किले के विकास के प्रथम चरण में लगभग 9 करोड़ रूपए का व्यय किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने बंदर कोल स्थित नाना जी श्रृद्धा केंद्र का अवलोकन भी किया।

दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से नानाजी श्रृद्धा केंद्र की स्थापना की गई हैं।

प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री ने चित्रकूट के राजोला बायपास का निरीक्षण कर विकास कार्यों का अवलोकन किया।

इस मौके पर विधायक चित्रकूट श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक रामपुर बघेलान श्री विक्रम सिंह, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, एसडीएम श्री जितेंद्र वर्मा, संगठन सचिव श्री अभय महाजन, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय, श्री बालेंद्र गौतम, प्रबल श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button