Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*बकिया गाँव में रहने वाले किसान के पुत्र प्रद्युम्न तिवारी देश के उभरते क्रिकेटरों में हुए शामिल*

तहसील रामपुर बघेलान जिला सतना मध्य प्रदेश

*बकिया गाँव में रहने वाले किसान के पुत्र प्रद्युम्न तिवारी देश के उभरते क्रिकेटरों में हुए शामिल*

(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ पवन गुप्ता की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश के अंतर्गत सतना जिले के विकासखंड रामपुर बाघेलान में बकिया गांव के रहने वाले किसान परिवार के पुत्र प्रद्युम्न तिवारी आज देश के उभरते क्रिकेटरों में शामिल हैं। इस साल के आइपीएल की नीलामी 12 व 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी, जिस पर दुनिया भर के क्रिकेटरों, समर्थकों की नजरें टिकी हुई हैं। यह नीलामी मध्यप्रदेश सहित विंध्य के लोगों के लिए भी खास है। क्योंकि इसमें सतना जिले के बकिया गांव में रहने वाले युवा क्रिकेटर प्रद्युम्न तिवारी का नाम भी नीलामी सूची में शामिल हैं।


इस बार आइपीएल की नीलामी सूची में 590 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। जिसमें प्रद्युम्न तिवारी का नाम 334 वें नंबर पर हैं।जिनकी नीलामी राशि 20 लाख रुपये से शुरू होगी। प्रद्युम्न बाएं हाथ के फास्ट बॉलर हैं और वर्तमान में दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेलते हैं।

Related Articles

Back to top button