Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को लेकर ली बैठक चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होगा चित्रकूट का दीपावली मेला

‌ सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को लेकर ली बैठक चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होगा चित्रकूट का दीपावली मेला

(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की ख़ास खबर)

आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये कलेक्टर ने ली बैठक

मध्य प्रदेश जिला सतना में 18 अक्टूबर 2023/चित्रकूट में आगामी 5 दिवसीय दीपावली मेला 10 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित होगा। अमावस्या मेला के दौरान चित्रकूट में देश-देशांतर से आने वाले श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में शुक्रवार को चित्रकूट के रघुवीर मंदिर में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को जिम्मेदारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, एसडीएम श्री जीतेन्द्र वर्मा, प्रधान पुजारी कामतानाथ चित्रकूट, एसडीओपी आशीष जैन, सद्गुरु संघ ट्रस्ट के डॉ बीके जैन, सीएमओ, सीईओ जनपद सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं साधु-संत तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

चित्रकूट अमावस्या मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली मेले में प्रदेश और प्रदेश के बाहर से औसत रुप से 30-40 लाख लोग आते हैं। चित्रकूट दीपावली मेले का बड़ा नाम भी है। लोगों की श्रृद्धा के अनुरुप सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी को सेवा भाव से निभायें।

ताकि लोगों को श्रृद्धा के अनुरुप बेहतर और निर्बाध सेवायें उपलब्ध कराई जा सके। उन्होने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, आश्रय स्थल सहित आवागमन के मार्गों सहित भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रॉप गेट एवं बैरिकेटिंग की व्यवस्था दुरुस्त रखें। ’राजस्व विभाग’ आश्रय स्थलों का चिन्हांकन करें एवं चित्रकूट के दार्शनिक केंद्र आवागमन, सुविधाओं को प्रदर्शित करने वाली मैप होर्डिंग भी लगवाए। ’नगर परिषद चित्रकूट’ साफ-सफाई, पेयजल, आंतरिक सड़कों की मरम्मत, कंट्रोल रुम, खोया-पाया केंद्र आदि की व्यवस्था करें। इसके अलावा चित्रकूट क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन की खुदाई कार्य के रेस्टोरेशन की कार्यवाही अतिरिक्त संसाधनों को लगाकर पूरा करायें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है और 17 नवंबर को मतदान होगा। आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से कोई भी व्यक्ति जो उस विधानसभा क्षेत्र का मतदाता नही है। वह संबंधित विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित नहीं रह सकेगा। ऐसी स्थिति में 15 नवंबर की शाम 5 बजे के बाद से लेकर मतदान समाप्ति तक चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से भिन्न कोई मतदाता उपस्थित नहीं रहे। उन्होने सभी होटल, ढाबा और लॉज के संचालकों को इस समयावधि की बुकिंग नहीं करने के निर्देश दिये।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि परिक्रमा पथ में नारियल तोड़ने और अगरबत्ती जलाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस और प्रशासन की टीम इसका विशेष ध्यान रखे। पार्किंग व्यवस्था के लिये उन्होने कहा कि पास की पार्किंग फुल होने पर ही दूर की पार्किंग में वाहनों को भेजा जाये।

कलेक्टर ने कहा कि मेले के दौरान संपूर्ण पेयजल व्यवस्था के लिए ’लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग’ नोडल होगा। ’विद्युत कंपनी’ के अधिकारी पूरे नगर परिषद क्षेत्र का भ्रमण कर लाइन और ट्रांसफार्मर चेक कर लें। मंदाकिनी घाट, परिक्रमा पथ एवं ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानो पर पावर लाइन, फिटिंग और स्विच की विशेष रुप से जांच कर लें।

ताकि कहीं भी विद्युत दुर्घटना की संभावना नहीं रहनी चाहिए। मेले के दौरान चित्रकूट क्षेत्र में सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। बैरिकेटिंग के लिए बांस-बल्ली और अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था ’वन विभाग’ करेगा। बैरिकेटिंग और लोक निर्माण की सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी ’लोक निर्माण विभाग’ की होगी। ’खाद्य विभाग’ और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से कलेक्टर ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की दुकानों में राशन वितरण, होटलों में खान-पान की वस्तुओं की सैंपलिंग के अलावा खाने-पीने की वस्तुओं की रेट सूची प्रतिष्ठान में प्रदर्शित कराएं और खाद्य पदार्थों की बिक्री तय कीमत पर सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहे। नदी के घाटों में पर्याप्त गोताखोर और बचाव सामग्री के साथ होमगार्ड की टीम भी तैनात रहेंगी। नाविकों से भी कहा गया है कि नाव में क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठायें। नावों में बैठक क्षमता और रेट सूची भी प्रदर्शित करें। पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता ने कहा कि निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने दीपावली मेले के दौरान और उससे पूर्व सभी पेयजल स्त्रोतों का जल परीक्षण और शुद्धिकरण तथा क्लोरीनेशन सतत रूप से कराने के निर्देश भी दिए हैं। होटल एवं रेस्टोरेंट के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि मेला के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

मेला जोन के निर्धारित स्थलों पर निःशुल्क चिकित्सा केंद्र तथा प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण परिक्रमा क्षेत्र में होटल और रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। व्यावसायिक गैस सिलेंडर की भी नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि पार्किंग और महत्वपूर्ण स्थलों का पुलिस और राजस्व अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण कर व्यवस्थाओं को आंकलित करें। सीमावर्ती क्षेत्र के कर्वी, चित्रकूट उत्तरप्रदेश के जिला प्रशासन से भी संपर्क कर समन्वय के साथ सुरक्षा बलों की डिप्लॉयमेंट समानांतर रुप से करें।

नाव चालकों की बैठक लेकर उन्हें सुरक्षा के बिंदु बतायें। बंदरों को नियंत्रित करने एक वन विभाग की टीम, सपेरों की 5 टीमें मेला परिसर में लगायें। उन्होने कहा कि मेला क्षेत्र में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित आईकार्ड और ड्रेस में रहें।

Related Articles

Back to top button