*चुनाव आयोग के नियमों कि धज्जियां उड़ाते भाजपा प्रत्याशी और समर्थक*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

चुनाव आयोग के नियमों कि धज्जियां उड़ाते भाजपा प्रत्याशी और समर्थक
प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी मूकदर्शक बने अधिकारी
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) सी.एस. राठौर के साथ विकास सिंह राठौर
जैतहरी/जैतहरी नगर पालिका परिषद जैतहरी में 20 जनवरी 2022 को वोटिंग होने जा रही है। जनता अपना मताधिकार का प्रयोग कर अपने वार्ड से पार्षद उम्मीदवार को जीत का ताज पहनाकर वार्ड कि कमान देने को तैयार हैं। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक के बाद एक कारनामे कर वोटरों को अपनी ओर झुकाने को हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भाजपा कार्यकर्ता आनंद अग्रवाल के द्वारा वोटरों को पैसे बांटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह वार्ड नंबर 5 के भाजपा प्रत्याशी बिट्टी बाई के समर्थन में वोट डलवाए जाने के संबंध में पैसे देते दिखाई दे रहे हैं।
इसकी जानकारी जैतहरी एसडीएम विजय डहेरिया को प्रदान की गई है। जिसपर एसडीएम के द्वारा तत्काल ही देखकर कार्यवाही कि बात कही गई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस कार्य के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाती है या संबंधित उम्मीदवार का नामांकन निरस्तकिया जायेगा।
बहरहाल अब जनता ही तय करेगी कि अपना वोट वह किस प्रत्याशी को देकर जीत का ताज पहनाकर वार्ड में अपना पार्षद बनाते हैं। कई पार्टियों के उम्मीदवार के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी वार्डों में अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरी है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के ऐसे कार्य से नागरिकों और अन्य प्रत्याशियों में काफी रोस देखने को मिला।
वोटर के अधिकार को खेल बना दिया गया है या वह अपना दायित्व नहीं समझती है? प्रश्न चिन्ह उठना लाजमी है?




