Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला प्रशासन के मुख्य 10 मास्टर ट्रेनर्स का हुआ प्रशिक्षण

जिला इंदौर मध्य प्रदेश

जिला प्रशासन के मुख्य 10 मास्टर ट्रेनर्स का हुआ प्रशिक्षण

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

आदि कर्मयोगी अभियान में महू ब्लॉक के 52 और इंदौर ब्लॉक के 4 गांव शामिल

जिला प्रशासन के मुख्य 10 मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हुआ

इंदौर, 07 सितम्बर 2025
जनजाति समुदाय के उत्थान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री आशीष सिंह के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ कट्टर पश जैन की उपस्थिति व निर्देशन में विगत 2 से 4 सितम्बर तक कल्याणम रिजॉर्ट महू में 10 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस अभियान में इंदौर जिले के 56 गांव को चिन्हित किया गया है जिसमें 52 ग्राम महू ब्लॉक के तथा 4 ग्राम इंदौर ब्लॉक के लिए गए है। उक्त 10 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर द्वारा लाइन डिपार्टमेंट के विकासखंड स्तरीय अधिकारी, क्लस्टर प्रभारीयों एवं कर्मचारियों को 8 एवं 9 सितम्बर को इंदौर जिला पंचायत सभागृह में एवं 10 व 11 सितंबर 2025 को एसडीएम कार्यालय महू में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रोसेस लैब में प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसके पश्चात विकासखंड स्तरीय अधिकारी अपने विभाग के विभागीय अमले, ग्रामीणजनों, समाजसेवकों, शिक्षित युवाओं तथा सिविल सेवा संगठन के जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं के साथ-साथ ग्रामों में एक दिवसीय विलेज लेवल ओरियंटेशन आयोजित कर सभाएं की जाएगी। साथ ही ट्रांजिट वॉक कर डाटा संकलन तथा ग्राम स्तर कार्य योजना तैयार करने का कार्य 30 सितम्बर 2025 तक पूर्ण कर 2 अक्टूबर 2025 की ग्राम सभा में उक्त कार्य योजना का अनुमोदन कर शासन को भेजेंगे।
#आदि_कर्मयोगी_अभियान #जनजाति_विकास

Related Articles

Back to top button