Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

राष्ट्रपति ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी एवं पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर दी अपनी शुभकामनाएं

भारत सरकार नई दिल्ली

राष्ट्रपति ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी एवं पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर दी अपनी शुभकामनाएं

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

(राष्ट्रपति सचिवालय)

प्रविष्टि तिथि: 12 APR 2024

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं जो 13 और 14 अप्रैल, 2024 को देश में मनाए जाएंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा है:-

“मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये पर्व हमारी विविध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। ये सभी त्योहार एकता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

ये सभी पर्व सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में हमारे जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हैं।

इन उत्सवों के माध्यम से हम अपने ‘अन्नदाता’ किसानों की कड़ी मेहनत का सम्मान करते हैं और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।

ये त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि व शांति का संचार करें।

Related Articles

Back to top button