Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला सतना अपर कलेक्टर निगमायुक्त ने किया अमरपाटन प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण

सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला सतना अपर कलेक्टर निगमायुक्त ने किया अमरपाटन प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण

(पढिए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 15 अक्टूबर 2023/विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन दो पालियों में 16 और 17 अक्टूबर को संबंधित क्षेत्र के विधानसभा मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा।

सतना और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों में नियुक्त शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण जिला मुख्यालय सतना में आयोजित होगा।

तथा अन्य विधानसभा क्षेत्र मैहर, अमरपाटन, नागौद, रामपुर बघेलान, चित्रकूट के मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण संबंधित विधानसभा मुख्यालय पर किया जायेगा।

विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन के मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन का उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार ने निगमायुक्त अभिषेक गहलोत तथा रिटर्निग आफीसर अमरपाटन आरती यादव के साथ निरीक्षण किया।

विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान दलों के अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण संबंधित विधानसभा मुख्यालय और द्वितीय प्रशिक्षण सभी सातों विधानसभा का जिला मुख्यालय सतना पर आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button