Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद विद्यार्थियों को जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

कटनी जिला मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद विद्यार्थियों को जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला कटनी में वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राचार्य इंद्र कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वय मंजू द्विवेदी तथा विवेक चौबे के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के क्रम में जैविक खेती की परिभाषा एवं आवश्यकता रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के फसलों में असंतुलित उपयोग से भूमि मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान की जानकारी दी गई।

जैविक खेती एवं रासायनिक खेती में अंतर कम लागत तकनीकी से अधिक उत्पादन बढ़ाने भूमि की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि जीरो बजट फार्मिंग तथा जैविक खेती के फायदे की तकनीकी जानकारी दी गई। पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के विषय में बतलाया गया। रासायनिक खादो में अधिकतम दो या तीन पोषक तत्व पाए जाते हैं जबकि जैविक खादों में सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button