*खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री सिंह 15 फरवरी को विभिन्न विभागों के कार्यों की करेंगे समीक्षा*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री सिंह 15 फरवरी को विभिन्न विभागों के कार्यों की करेंगे समीक्षा
अनूपपुर/14 फरवरी 2022/
मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह 15 फरवरी 2022 को नवीन सर्किट हाउस अनूपपुर में सुबह 11.00 बजे से देर शाम 8 बजे तक विभिन्न विभागों के कार्यों की अलग अलग समीक्षा करेंगे। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.00 से 11.30 बजे तक स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग, सुबह 11.30 से 12.00 बजे तक जल संसाधन (सिंचाई) विभाग, दोपहर 12.00 से 12.30 बजे लोक निर्माण विभाग, ब्रिज, पीआईयू, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, दोपहर 12.30 से 01.00 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, दोपहर 01.00 बजे से 01.30 बजे तक विद्युत विभाग एवं अमरकंटक ताप विद्युत केन्द्र चचाई, दोपहर 01.30 से 02.30 बजे तक आरईएस, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, मनरेगा, खादी ग्रामोद्योग, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, स्वच्छता, वॉटरशेड, आजीविका, दोपहर 02.30 बजे से 3 बजे तक सर्व शिक्षा अभियान, शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, आदिवासी वित्त विकास निगम, दोपहर 3 बजे से 3ः30 बजे तक महिला बाल विकास विभाग व महिला सशक्तिकरण, दोपहर 3ः30 बजे से शाम 4 बजे तक कृषि, आत्मा परियोजना, पशुपालन, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी, शाम 4 बजे से 4ः30 बजे तक जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) एवं समस्त नगरीय निकाय, शाम 04.30 बजे से 5 बजे तक तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति एवं जिला पर्यटन बोर्ड, अमरकंटक में प्रसाद योजनांतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा, शाम 5.00 बजे से 5ः30 बजे तक वन विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी व परिवहन विभाग, शाम 05.30 बजे से 6 बजे तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित समस्त योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, वाणिज्य कर विभाग, विपणन, शाम 6 बजे से 6ः30 बजे तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, श्रम, राजस्व, पंजीयन, लोक सेवा, म.प्र. हाउसिंग बोर्ड, शाम 6ः30 बजे से 7 बजे तक खनिज विभाग, केन्द्रीय ग्रामीण बैंक, सहकारिता विभाग, शाम 7 बजे से 7ः30 बजे तक खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, नापतौल, वेयरहाउस तथा शाम 7ः30 बजे से 8 बजे तक पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग, जन अभियान परिषद, ग्राम निवेश की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री सिंह समीक्षा करेंगे एवं आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।