मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला वासियों को 1117 करोड़ रूपये की दिए विकास कार्यों की सौगात
सतना जिला मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला वासियों को 1117 करोड़ रूपये की दिए विकास कार्यों की सौगात
(पढिए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की सच्ची खबरें)
जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मध्य प्रदेश जिला सतना में 05 अक्टूबर 2023/मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने गुरूवार को सतना जिले के प्रवास के दौरान राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन के अवसर पर सतना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 1117 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों की सौगात दी।
किसान सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के 1117 करोड़ लागत के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 157 करोड़ 84 लाख 60 हजार रूपये लागत के 87 नव निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण और 959 करोड़ 73 लाख 40 हजार रूपये लागत के 40 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें नगर निगम सतना अंतर्गत स्मार्ट सिटी परियोजना के 59 करोड़ 74 लाख रूपये के नव निर्मित विकास कार्य शामिल रहे। उन्होंने नगर निगम के अंतर्गत 2 करोड़ 6 लाख रूपये के शहरी सेवा बस्ती के विकास कार्यो का लोकार्पण किया।




