ठेकेदारो को खबर पहुँचा दो जुल्म के खिलाफ अब आवाज उठेगी या तो मिटिगे या भृष्टाचारियों की कबर खुदेगी
कटनी जिला मध्य प्रदेश

ठेकेदारो को खबर पहुँचा दो जुल्म के खिलाफ अब आवाज उठेगी या तो मिटिगे या भृष्टाचारियों की कबर खुदेगी
(पढ़िए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की रिपोर्ट)
विशाल धरना प्रदर्शन
मध्य प्रदेश जिला कटनी में सम्मानित जागरूक जनों आप सभी को ज्ञात होगा कि कन्हवारा से दिठवारा तक नया बायपास स्वीकृत हुआ है।
करोड़ों की लागत से बन रही बायपास रोड मे ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण समाग्री का उपयोग बे रोक टोक किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप अभी बनी नई पुलिया धसने लगी है। ठेकेदार द्वारा रोड निर्माण के नाम से अवेध मुरुम भी बेची गई है इन्ही भृष्टाचारी गतविधियो के खिलाफ सयुक्त मोर्चा कन्हवारा ने एस डी एम कटनी से शिकायत भी की थी फिर भी ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई जिससे साफ जाहिर होता है की उच्च अधिकारीयों से मिलीभगत है।
इससे आक्रोशित सयुक्त मोर्चा कन्हवारा ग्रामीणों के साथ विशाल विरोध धरना प्रदर्शन दिन्नांक 29,08,2023 दिन मंगलवार को समय 11 बजे स्थान शंकर चौक कन्हवारा से विशाल सत्याग्रह रैली निकलेगी जो बायपास तक जायेगी जहा काम रोको धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
अतः आप समस्त जाबाज साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे पहुँच आवाज बुलंद करें।
निवेदक – सयुक्त मोर्चा कन्हवारा




