Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे दिन भी दिखा देशभक्ति का जज्बा, सभी वर्गाे ने फहराया तिरंगा

सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे दिन भी दिखा देशभक्ति का जज्बा, सभी वर्गाे ने फहराया तिरंगा*

(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 14 अगस्त 2023/भारत देश के नागरिक आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में मना रहे हैं।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन 14 अगस्त को नगर परिषद रामनगर, जनपद पंचायत सोहावल, उचेहरा, मैहर, अमरपाटन सहित सतना जिले में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

जिले के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओ, शैक्षणिक, व्यापारिक, संस्थानों सहित जिले के आमजनो ने भी अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये और अमर शहीद बलिदानियों को याद करते हुये राष्ट्र की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागिता निभाई।

हर घर तिरंगा अभियान को लोकप्रिय बनाने में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी जज्बा दिखाते हुये अपने घरों में तिरंगा लहराया। हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के क्रम में शासन-प्रशासन द्वारा आयोजित किये जागरुकता कार्यक्रमों का सकारात्मक असर देखने को मिला। जिले के सभी नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के चलते पूरा जिला अब तिरंगामय दिख रहा है।

*क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली*

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। शहर के मार्गों में जागरूकता का संदेश देती हुई रैली को बस स्टैण्ड पहुंचने पर बसों तथा अन्य सवारी वाहनों में देश की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तथा हर घर तिरंगा अभ्यिान के स्टीकर सम्मानपूर्वक चस्पा किये गये।

Related Articles

Back to top button