Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

भाजपा को सता रहा सत्ता जाने का भय- कुंवर कपिध्वज सिंह

रीवा जिला मध्य प्रदेश

*भाजपा को सता रहा सत्ता जाने का भय- कुंवर कपिध्वज सिंह*

(पढ़िए रीवा संभागीय ब्यूरो चीफ अमित शर्मा की रिपोर्ट)

गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत व्योहरा (परसा टोला) में कांग्रेस नेता कुंवर कपिध्वज सिंह के मुख्य अतिथि में एक जनसभा आयोजित हुई,

आयोजित जनसभा में कुंवर कपिध्वज सिंह जहां स्थानीय मुद्दों को लेकर मुखर रहे, वहीं उन्होंने भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक की नाकामी पर जमकर प्रहार किया, कांग्रेस नेता ने कहा कि 20 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, बावजूद इसके अभी भी क्षेत्र की जनता को बुनियादी समस्याओं से निजात नहीं मिल सकती है,

ग्रामीण इलाकों में आज भी जनता को बिजली पानी एवं सुदूर सड़कों का संकट बना हुआ है, राज्य सरकार और क्षेत्रीय विधायक झूठी घोषणाओं से जनमानस को भुनाना चाहते हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता उनके मंसूबों को बखूबी समझ चुकी है, और जनता उन्हें चुनाव में इस बार जरूर पूरी तरह से सबक सिखाएगी,

कांग्रेस नेता श्री सिंह ने कहा की भाजपा सरकार का महंगाई पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है, बेरोजगारी सुरसा की तरह मुंह बाये लगातार बढ़ रही है, और युवाओं को ठगने का कार्य किया जा रहा है, चुनाव सिर पर है इसलिए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व समेत कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, क्योंकि इस बार उन्हें अपने हाथों से सत्ता जाने का भय सता रहा है,

व्योहरा में आयोजित कांग्रेस पार्टी की जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि कुंवर कपिध्वज सिंह भइया साहब उपस्थित रहे, इनके अलावा इस अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह परिहार, पूर्व जनपद सदस्य जगदीश प्रजापति, पूर्व सरपंच बालकरण पटेल, शेषमणि पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र पटेल, पूर्व सरपंच त्रिवेणी पटेल, विसर्जन प्रसाद पटेल, रामस्वरूप पटेल, बृजभान प्रजापति, रामलखन पटेल, सियाशरण साकेत, गंगा प्रसाद पटेल, हनुमान नामदेव सहित बड़ी संख्या मे आम जन मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button