*व्हीएसए चयन में भारी अनियमितता, अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुँच दिया ज्ञापन, नोडल अधिकारी लगाए गंभीर आरोप*
अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश

व्हीएसए चयन में भारी अनियमितता, अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुँच दिया ज्ञापन, नोडल अधिकारी लगाए गंभीर आरोप
अनूपपुर
जिले की जनपद पंचायत के लिए व्ही एस ए ( ग्राम सामाजिक अंकेक्षण ) पद के चयन के लिए 07 फरवरी 21 को अनूपपुर में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी , जिसमे पास हुए अभ्यर्थियों को 25 फरवरी से 27 फरवरी के बीच जिला पंचायत सभागार में सामूहिक चर्चा , मोबाइल टेस्ट और साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था । लेकिन उक्त परीक्षा में तय किये गए नियमो का पालन न करने और अपने चहेतों को लिखित परीक्षा में मिले नम्बरो को बढ़ाकर उनकी नियुक्ति करवाने का आरोप जिला नोडल अधिकारी दीपेंद्र विश्वास पर ज्ञापन देने पहोंची महिलाओ ने लगाया है ।

*म0प्र0 स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति के निर्देशन में आयोजित हुई थी परीक्षा*
07 फरवरी को आयोजित हुई लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को मोबाइल टेस्ट, समूह चर्चा व साक्षात्कार के मूल्यांकन , संचालक म0 प्र0 स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति ( एमपीएस-4) भोपाल के पत्र क्र0- 81/mps-4/5A-295/ 2021भोपाल दिनाँक 12/02/21 के द्वारा नामित मूल्यांकनकर्ता स्वयंसेवी संस्था “प्रदान ” के प्रतिनिधि सुश्री एलोरा के द्वारा तय स्थान, तिथि एवं समय पर जिला नोडल अधिकारी ( सामाजिक अंकेक्षण ) जिला पंचायत अनूपपुर की उपस्तिथि में किए जाने के निर्देश दिए गए थे ।
*जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी और परियोजना प्रबन्धक एन आर एल एम को भी रहना था उपस्थित*

व्ही एस ए की 25, 26 व 27 फरवरी को आयोजित की गई परीक्षा में मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर के द्वारा संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी और परियोजना प्रबन्धक एन आर एल एम को चयनित समिति के सदस्य के रूप में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे , लेकिन समस्त जनपद के जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारियो ने उक्त आदेश को ठेंगा दिखाते हुए परीक्षा स्थल से नदारद दिखे ।
*25 से 27 फरवरी को हुआ था साक्षात्कार*
व्ही एस ए की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मोबाइल टेस्ट , समूह चर्चा व साक्षात्कार 25 से 27 फरवरी के बीच हुआ जिसमें 25 को जैतहरी 26 को अनूपपुर व 27 को कोतमा और पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के अन्तर्गत आने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी लेकिन नोडल अधिकारी दीपेंद्र विश्वास ने अपने चहेतों का चयन करने के लिए मनमाने तरीके से अपनी सुविधा के हिसाब से बुलाकर परीक्षा में सम्मिलित कराया ।
*पूरी जिले से 181 अभ्यर्थी हुए शामिल*
अनूपपुर जिले की चारो जनपद पंचायतों में व्ही एस ए पद के लिए कुल 181 अभ्यर्थियों को चयन के लिए सामिल होना था जिसमे जैतहरी जनपद से 76 ,कोतमा से 22 , पुष्पराजगढ़ से 35 , और अनूपपुर जनपद पंचायत क्षेत्र से 48 अभ्यर्थियों को शामिल होना था ।
*कुल 72 अभ्यर्थियों को होना था चयन*
जिले में कुल 72 अभ्यर्थियों का चयन होना था जिसमे अनूपपुर जनपद पंचायत में 15 , पुष्पराजगढ़ में 24 , जैतहरी में 21 , कोतमा जनपद पंचायत में 12 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है ।
*लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको को बदलने का आरोप*
ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहोंची महिला अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि 07 फरवरी को आयोजित हुई लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको को जिला नोडल अधिकारी दीपेंद्र विश्वास ने लगभग 1 दर्जन अभ्यर्थियों के नम्बर बढ़ा दिए और फिर उनकी नियुक्ति करवा दी ।
*नम्बर बढ़ाने का ऐसे हुआ खुलासा*
07 फरवरी को आयोजित हुई लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा में कितने अंक प्राप्त हुए है उसकी सूची “समवर्ती सामाजिक अंकेक्षण ” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी गई थी जिसमे सभी अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा के अंक थे । लेकिन जब चयन सूची जारी हुई तो लगभग 1 दर्जन अभ्यर्थियों के अंक लिखित परीक्षा की जारी सूची के अंक से ज्यादा मिले ।
*सीमा सिंह नही हुई परीक्षा में शामिल फिर भी हुआ चयन*
सरोधन सिंह अपर कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनूपपुर मिलिन्द्र नागदेवे को दिए गए ज्ञापन में शिकायत की गई है कि जैतहरी जनपद पंचायत क्षेत्र के अभ्यर्थियों की मोबाइल टेस्ट , सामूहिक चर्चा और साक्षात्कार की परीक्षा में सीमा सिंह शामिल नही हुई थी वह तय तिथि को अनुपस्थित थी फिर भी उनका चयन उक्त पद के लिए कर दिया गया है ।
*इनका कहना हैं*
कुछ महिलाएं शिकायत करने आई थी मैं मामले की जांच करवाता हूँ
*सरोधन सिंह अपर कलेक्टर अनूपपुर*
मामले कि टीम बनाकर जांच करवाऊंगा अगर चयन में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो चयन निरस्त करने के लिए भोपाल को पत्र लिखूंगा
*मिलिंद नागदेव सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर*
शिकायत में कोई सत्यता नही है नंबर वाला मामला टाइपिंग त्रुटि है सीमा सिंह अनुुपस्थिति थी मगर भोपाल वाली मैडम ने नम्बर दिए उनसे बात करिए और जो महिलाएं फिगर वाला शिकायत कर रही है वो भी निराधार है
*डी एन विश्वास जिला नोडल अधिकारी सामाजिक अंकेक्षण अनूपपुर*
*देखिए जिला अनूपपुर से चंद्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट*




