सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई विदाई
रीवा जिला मध्य प्रदेश

*सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई विदाई*
(पढ़िए रीवा संभागीय ब्यूरो चीफ अमित शर्मा की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला रीवा जिले के त्यौंथर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी कार्य एसडीओपी समरजीत सिंह,कार्य निरीक्षक सरला मिश्रा,कार्य० उपनिरीक्षक रामवचन त्रिपाठी, कार्य० सउनि उद्धव सिंह,सउनि लक्ष्मण पटेल,सउनि हर्षवर्धन तिवारी,सउनि आबिद खान सउनि आर्म्स कमलेश्वर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर,नगरपुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी द्वारा सेवानृित्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को श्रीफल, शाल भेट की एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसडीओपी उदित मिश्रा,अजाक डीएसपी उमेश प्रजापति, रक्षित निरी० रीवा श्रीमती वंदना सिंह, सूबेदार अंजली गुप्ता एवं पुलिस लाईन में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





